अयोध्या:
अयोध्या में विवादित
श्रीराम जन्मभूमि की
परिक्रमा करने जा रहे
अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के 17
सदस्यों को गुरुवार को यहां गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी (सिटी) गोपेश नाथ खन्ना ने बताया कि ये लोग विवादित
श्रीराम
जन्मभूमि परिसर की परिक्रमा करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि
इन लोगों को
शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सदस्यों
को पुलिस लाइन में
रखा गया है। गौरतलब है कि प्रशासन ने जिले में निषेधाज्ञा लागू
कर रखी है।