इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

गोधरा कांड में अनाथ हो गई कोमल आज बनेगी दुल्हन
 

अहमदाबादः आज 6 दिसंबर को कोमल की शादी है। होगी, लेकिन हम क्यों बता रहे हैं? दरअसल, यह वह लड़की है जिसके मां-बाप 27 फरवरी 2002 को गोधरा कांड की भेंट चढ़ गए थे। कोमल और उसकी तीन छोटी बहनों की जिन्दगी में अचानक अंधेरा छा गया था, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन बहनों ने बड़ी लगन से अपनी किस्मत संवारी और अब उनके जीवन में फिर खुशी की किरणें फूटने लगी हैं।

अनाथ होने के बाद कोमल ने परिवार की जिम्मेदारी संभाली। एक कॉल सेंटर में नौकरी शुरू कर दी। बाद में वह स्कूल टीचर बन गई। अब 26 साल की कोमल की शादी प्रीतीश पांचाल से होने जा रही है। प्रीतीश जीई कंपनी में एक रिलेशनशिप मैनेजर है।

कोमल की छोटी बहनें भी अब कामयाबी के रास्ते पर हैं। 24 वर्षीय अवनि गांधीनगर में पढ़ रही है और वह भी टीचर बनना चाहती है। तेइस वर्षीय गायत्री भारतीय इतिहास में एमए कर रही है। सबसे छोटी बहन 21 साल की प्रियंका एक मल्टीमीडिया फर्म में काम कर रही है।

चारों बहनों के हौसले बुलंदी पर हैं। वे कहती हैं, 'हम किसी भी चीज का मुकाबला कर सकती हैं और विजयी होकर निकल सकती हैं।' इन चारों ने मिलकर मुसीबतें झेली हैं और उनसे पार पाया है। अब कोमल की शादी हो रही है और वह अपनी ससुराल चली जाएगी। तो क्या इन बहनों का साथ टूट जाएगा? शायद नहीं।

कोमल कहती है, 'मेरे ससुराल वाले बहुत अच्छे हैं। उन्होंने मुझे सलाह दी है कि हम ससुराल के पास ही एक मकान किराए पर ले लें। इससे सभी बहनों का साथ बना रहेगा।' कोमल भी ऐसा ही चाहती है। वह अपनी शादी के बाद भी अपनी बहनों को खुद से दूर नहीं करना चाहती।

बहरहाल, कोमल की शादी से छोटी बहनें काफी खुश हैं। दीवाली से ही उन्होंने इसके लिए खरीददारी शुरू कर दी थी। वे इस शादी का जमकर मजा लेना चाहती हैं।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ