इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

शादी  ब्वुटीफुल चैप्टर है , इसे सभी को पढ़ना चाहिए ऐश्वर्या..

 

नई दिल्ली । शादी एक ब्यूटीफुल चैप्टर है इसे सभी को पढ़ना चाहिए और इसे (शादी) पढ़ने का सुझाव मैं सभी को देना चाहूंगी। मुझे लगता है कि शादी के बगैर जिन्दगी अधूरी है। यह बात शादी के बाद पहली बार राजधानी के पत्रकारों से बातचीत में अभिनेत्री ऐश्वर्य राय बच्चन ने कही। वह आज यहां एक पंचतारा होटल में अंतरराष्ट्रीय घड़ी निर्माता कंपनी के ब्राइडल कलेक्शन को लांच करने आई थीं। शादी के बाद वह पहली बार रैम्प पर कैटवॉक करने के लिए दुल्हन के लिबास में उतरी थीं।
ऐश्वर्य राय से बातचीत करने के लिए पहुंचे मीडिया कर्मियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। ऐसा इसलिए कि घड़ी निर्माता कंपनी के लिए काम कर रही पीआर कंपनी ने ऐश्वर्य को यह जानकारी ही नहीं दी थी कि उनसे बात करने के लिए मीडिया कर्मी इंतजार कर रहे हैं। उनके देर से आने पर पत्रकारों की आ॓र से उन्हें जब गुलाब का फूल भेंट किया तो उन्होंने यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं बताया गया था कि मुझसे बात करने के लिए आप लोग इंतजार कर रहे हैं। अगर मुझे पता होता तो मैं पहले ही आप लोगों से मिल लेती।
जब ऐश्वर्य पत्रकारों के बीच पहुंचीं तो फिल्मों से ज्यादा उनकी शादी और उससे जुड़ी सुखद यादों के बारे में उनसे बातचीत हुई। सभी यही जानना चाह रहे थे कि शादी के बाद उनकी लाइफ में क्या कुछ बदलाव आया है। जब उनसे पूछा गया कि शादी का अनुभव कैसा रहा तो उन्होंने खिलखिलाते हुए कहा, बहुत अच्छा। उन्होंने कहा कि यह एक ब्यूटीफूल चैप्टर है जिसे सभी को पढ़ना चाहिए। इसके बाद उन्होंने पत्रकार दीर्घा में बैठी तमाम लड़कियों से कहा कि मैं तो आप सभी को यही सलाह दूंगी की आप शादी जरूर करें, क्योंकि मुझे लगता है कि इसके बगैर जिन्दगी अधूरी है। फिल्मों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि फिल्मों में काम करने का अनुभव अच्छा रहा है। पीरियड फिल्मों के बारे में कहा कि इस तरह की फिल्मों के चरित्र में विविधता होती है और एक कलाकार की यही कोशिश होती है कि वह अपने जीवन में विभिन्न तरह के चरित्रों को निभाये। उन्होंने कहा कि मैं अपने काम में वेराइटी चाहती हूं और इस बात का हमेशा से ही ध्यान रखती रही हूं और आगे भी रखूंगी।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ