इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

चैपल से डबल पैसा लेंगे कर्स्टन
 

मुंबईः टीम इंडिया के नए कोच गैरी कर्स्टन अब तक के सबसे महंगे कोच होंगे। बीसीसीआई के नजदीकी हल्कों के अनुसार उन्हें 30 हजार डॉलर हर महीने के करार पर रखा गया है। यह रकम टीम इंडिया के पहले कोच ग्रेग चैपल को मिलने वाले पैसों से दोगुनी है। कर्स्टन ने कल ही अपनी रजामंदी दी है। दो साल के इस करार के तहत उन्हें फ्री रिहायशी सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी।

बीसीसीआई के सेक्रेटरी निरंजन शाह के अनुसार कर्स्टन अपना कार्यभार मार्च 2008 में संभालेंगे। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर जा रही भारतीय टीम के साथ कुछ हफ्तों के लिए वह सलाहाकार के तौर पर रहेंगे। दूसरे टेस्ट के बाद वह वहां पहुंचेंगे। अब वह बेंगलुरु जा रहे हैं जहां भारतीय टीम के साथ कुछ दिन बिताएंगे।
 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ