मुंबई:
महाराष्ट्र के आतंकवाद
निरोधी दस्ते (एटीएस) ने 6
बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से
11.20
लाख रुपये मूल्य के नकली नोट बरामद किए गए हैं। पुलिस ने
बुधवार को बताया कि
सूचना के आधार पर एटीएस की टीम ने बांग्लादेशी नागरिकों को
गिरफ्तार करने के लिए कल
दादर स्थिति प्लाजा सिनेमा हाल के बाहर जाल बिछाया।
पुलिस के अनुसार वे
वहां बैठक के लिए आए थे। उनका एक साथी नकली रुपये के साथ उसी
समय बांग्लादेश से आया
था। एटीएस प्रमुख के पी. रघुवंशी ने संवाददाताओं को बताया कि
मुख्य सरगना
बांग्लादेश का है गिरफ्तार किए गए 6
बांग्लादेशी नागरिक उसके लिए काम करते हैं।