इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

चीन में कोयला खदान में विस्फोट, 46 मरे
 

पेचिंग : चीन के उत्तरी प्रांत शांग्सी में गुरुवार को एक कोयला खदान में गैस विस्फोट की चपेट में आने के कारण 46 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मजदूर अब भी खदान में फंसे हुए हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार देश के सबसे बड़े कोयला उत्पादक राज्य शांग्सी के हांगटांग इलाके में मौजूद कोयला खदान में यह दुर्घटना हुई। घटना स्थल पर राहत और बचाव दल पहुंच गया है और खदान में फंसे मजदूरों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया है।

राहतकर्मियों ने अब तक पांच मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया है। घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि चीन में सुरक्षा मानकों की अनदेखी के चलते इस तरह की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ