|
राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल से धोबी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने
भेंट कर अपनी विभिन्न मांगे बतायी
राजस्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से छत्तीसगढ़ प्रदेश धोबी
समाज संघ के प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर समाज की विभिन्न मांगों
से संबंधित ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में छत्तीसगढ़ में धोबी
जाति को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए आवश्यक
कार्यवाही करने आग्रह किया गया है। प्रतिनिधि मंडल में श्री
चूड़ामणि निर्मलकर,
श्री तुलसी कौशिक,
श्री जय कर्ष, श्री कृपाराम कर्ष,
श्री आई.पी.बरेठ, श्री
महेन्द्र बरेठ, श्री ए.एल.बरेठ शामिल
थे। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में धोबी जाति को
अनुसूचित जाति में शामिल करने के लिए विगत कई वर्षों से प्रयास
किया जा रहा है। अभी मध्यप्रदेश, उत्तर
प्रदेश, बिहार,
झारखण्ड, महाराष्ट्र,
उड़ीसा तथा पश्चिम बंगाल में धोबी जाति को
अनुसूचित जाति वर्ग का लाभ मिल रहा है। प्रतिनिधि मंडल ने
बताया कि छत्तीसगढ़ में धोबी समाज की जनसंख्या लगभग 13
लाख है।
ज्ञापन में छत्तीसगढ़ शासन के व्यावसायिक परिसरों की दुकानों
में दस प्रतिशत धोबी समाज के सदस्यों को आबंटित करने,
समाज के लिए प्रदेश में सामुदायिक भवन का
निर्माण कराने, लांड्री व्यवसायियों को
बिजली दर में रियायत देने, राजधानी
रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में समाज के निर्धन
छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास की सुविधा उपलब्ध कराने तथा
शासन द्वारा विभिन्न विभागों में स्वीकृत धोबी के पदों को इस
जाति से ही भरने की मांग शामिल हैं।

|
 |