|
वन मंत्री श्री अग्रवाल से लघु वनोपज समिति प्रबंधक संघ के
प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की
वन मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल से आज यहां मंत्रालय में
छत्तीसगढ़ राज्य प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति प्रबंधक संघ
के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात कर अपनी एक सूत्रीय मांग के
संबंध में चर्चा की। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि विगत
19 वर्षों से लघु वनोपज सहकारी समितियों के
913 प्रबंधक अंशकालीन तौर पर अल्प वेतन
पर कार्य कर रहे हैं। प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों ने समिति
प्रबंधकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी
और प्रबंधकों की सेवाएं अंशकालीन से पूर्णकालीन करने की मांग
की।
प्रतिनिधि मंडल में राज्य प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समिति
प्रबंध संघ के प्रदेशाध्यक्ष श्री चंदन राठिया,
उपाध्यक्ष श्री कुलदीप खरे,
श्री पवन चन्द्राकर,
श्री चन्द्रभान ठाकुर, श्री भास्कर
जोशी, श्री घनाराम मिरघा,
श्री खेमराज आडिल तथा श्री सुखनंदन सिंह ठाकुर
शामिल थे।

|