|
प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग-खतरे की घंटी'
विषय पर अन्तर महाविद्यालयीन
भाषण प्रतियोगिता 10
दिसम्बर को
'प्लास्टिक का बढ़ता उपयोग-खतरे की घंटी'
तथा 'प्लास्टिक के
बढ़ते उपयोग से पर्यावरण को खतरा' विषय
पर 10 दिसम्बर को राज्य में अन्तर
महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं की भाषण एवं निबंध प्रतियोगिता
का आयोजन किया गया है। अन्तर महाविद्यालयीन भाषण एवं निबंध
प्रतियोगिता शासकीय विज्ञान महाविद्यालय,
रायपुर के सभा कक्ष में प्रात: 11
बजे से होगी। इस प्रतियोगिता में महा विद्यालयीन स्तर के
छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मंशा के अनुरूप प्रदेश में
प्लास्टिक#पॉलीथीन
के कैरीबैग्स के उपयोग के विरूध्द व्यापक स्तर पर जनजागरूकता
अभियान चलाया जा रहा है। इसी के अनुरूप इस प्रतियोगिताओं का
आयोजन छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर द्वारा किया जा
रहा है। छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा इन
प्रतियोगिताओं में अधिक से अधिक स्कूली एवं महाविद्यालयीन
छात्र-छात्राओं को भाग लेने की अपील की गई है।

|