|
अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने
मुख्यमंत्री से मुलाकात की
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से आज यहां मंत्रालय में छत्तीसगढ
अनुसूचित जनजाति अधिकारी कर्मचारी शासकीय सेवक संघ के
प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने छत्तीसगढ़ लोक
सेवा (पदोन्नति) नियम
2003 के संबंध में मुख्यमंत्री को एक ज्ञापन
सौंप कर पदोन्नति में अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग
के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हितों के संरक्षण का आग्रह
किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन
का परीक्षण कराके उचित कार्रवाई का आश्वासन किया।
प्रतिनिधि मंडल में छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति अधिकारी
कर्मचारी शासकीय सेवक संघ के प्रांताध्यक्ष श्री बी.एल.ठाकुर,
कार्यकारी अध्यक्ष श्री एस.एस.सोरी और महासचिव
श्री एन.एस.रावटे सहित सर्वश्री जे.मिंज,
नवल सिंह मंडावी,
धनश्याम ध्रुव, चंद्रकांत उईके,
ई. लकडा और आई. आर. देहारी शामिल थे।

|