इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 

 

 

 

 

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

दिल्ली विधानसभा में मचा हंगामा

 

नई दिल्ली। शालीनता और सभ्यता की मिसाल के रूप में देखी जाने वाली दिल्ली विधानसभा में आज लोकतंत्र तार-तार हो गया।उपराज्यपाल के अभिभाषण के दौरान सत्ता और विपक्ष के सदस्यों ने आपस में जमकर हाथापाई की।
उपराज्यपाल का अभिभाषण शुरू होते ही राजधानी में पानी की कमी
, सीलिंग और तोड़फोड़ के विरोध में विपक्ष के सदस्यों ने अपने नेता जगदीश मुखी की अगुवाई में नारे बाजी शुरू कर दी। विपक्षी सदस्य विरोध प्रकट करने के लिए नारे लिखे कुर्ते पहनकर सदन में आए थे और निरंतर नारे लगा रहे थे।इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक विजय जौली और रमेश विधूडी ने नारे लिखे इन कुर्तों को उपराज्यपाल के आसान के समक्ष लटका दिया, जिसे हटाने के लिए कांग्रेस के सदस्य भीष्म शर्मा आए।इसे हटाने से मना करने पर शर्मा ने जौली को धक्का देकर पीछे कर दिया और इस हंगामे के बीच उपराज्यपाल अपना भाषण पढ़ते रहे। हंगामे के दौरान कांग्रेस के वीर सिंह धींगान भाजपा के पूरन चंद योगी को धकियाते देखे गए। कांग्रेस के मतीन अहमद भी काफी गुस्से में दिखे।मुखी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक राम वीर सिंह विधूडी सहित कई अन्य विधायक दोनों पक्षों को शांत करने में जुटे रहे और सदस्यों से हाथ जोड़कर शांत हो जाने का आग्रह करते रहे।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ