|
 |
मुख्य
पृष्ठ
आंचलिक
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
राजनीति
क्रीडा
समाज
साहित्य
प्रौद्योगिकी
व्यक्तित्व
लोक-अभिरुचि
पर्यटन
फीचर्स
फोटोग्राफ
वीडियो
सदस्य
कैसे
बनें
|
 |
|
|
'स्कारलेट
की मां भारत में न रखें दोबारा कदम'
पणजी
:
स्कारलेट मर्डर मामले को लेकर फजीहत झेल रही
गोवा की दिगंबर कामत सरकार नहीं चाहती है कि स्कारलेट की मां
फियोना भारत में
दोबारा कदम रखें।
गोवा के होम मिनिस्टर रवि नायक ने सोमवार को पणजी में कहा
कि गोवा सरकार इस मामले को लेकर केंद्र सरकार को एक चिट्ठी लिख
सकती है। गोवा सरकार
चिट्ठी में फियोना की भारत में दोबारा एंट्री पर बैन लगाने की
मांग होम मिनिस्ट्री
और विदेश मंत्रालय से की जा सकती है। नायक ने कहा कि फियोना का
आपराधिक बैकग्राउंड
रहा है। हम अपने देश में ऐसे लोगों की जरूरत नहीं है।
गौरतलब है कि गोवा
सरकार की स्कारलेट मर्डर मामले में खूब फजीहत हुई है। इस मामले
को गोवा पुलिस ने तो
पहले यह कहकर दबाने की कोशिश भी की थी कि स्कारलेट की मौत
डूबने से हुई थी। बाद में
स्कारलेट की मां फियोना के प्रेशर डालने पर शव की ऑटोप्सी की
गई,
जिसमें स्कारलेट
से रेप किए जाने की बात सामने आई।
फियोना ने इस मामले में गोवा के होम
मिनिस्टर रवि नायक और डीजीपी बी. एस.बरार पर आरोप लगाए थे।
फियोना के मुताबिक पूरे
मामले में होम मिनिस्टर,
बी.एस.बरार और ड्रग माफिया के बीच सांठगांठ है। हालांकि,
रवि नायक ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि
फियोना ऐसे इल्जाम
सिर्फ लोगों का ध्यान बांटने के लिए लगा रही हैं। रवि नायक ने
कहा था कि फियोना ने
मां होकर भी गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाते हुए स्कारलेट को
अकेला छोड़ दिया था।

|
 |
|
|
कार्यालय
संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस,
बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875,
ई-मेल- editorins@gmail.com |