इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 

 

 

 

 

 

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

सोहा मामले में अफसर लगे लीपापोती करने में

 

 

गुड़गांव: अभिनेत्री सोहा अली खान प्रकरण में प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। ऑफिसर इस मामले पर अब लीपा-पोती करने में जुट गए हैं। आलम यह है कि अनियमितता उजागर होने के 2 दिन बाद तक भी सोहा को नोटिस जारी नहीं हो पाया, जबकि डीसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषणा की थी कि नोटिस जारी कर दिया गया है। यही नहीं, इस मामले की झज्जर पुलिस से रिपोर्ट लेने गया उपायुक्त कार्यालय का एक कर्मचारी तीन दिन से वहीं डेरा डाले हुए है। डीसी कार्यालय सूत्रों के अनुसार उसे अभी तक रिपोर्ट नहीं दी गई है। अहम बात यह है कि झज्जर पुलिस के एसएसपी श्रीकांत जाटव भी इस मुद्दे पर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। उनका कहना है कि उन्हें अभी तक डीसी गुड़गांव का कोई पत्र नहीं मिला है, जबकि डीसी कार्यालय का दावा है कि एसएसपी झज्जर को फैक्स लेटर भेज दिया गया था और उनका एक इंप्लाई भी दो दिनों से झज्जर में है जो बृहस्पतिवार देर शाम तक नहीं लौटा। उधर, पटौदी पुलिस को पीपुल्स फॉर एनीमल्स के चेयरमैन नरेश कादियान ने सोहा के खिलाफ कार्रवाई करने की शिकायत की, लेकिन अभी तक पुलिस इस पर कार्रवाई करने से कतरा रही है। इस शिकायत में कादियान ने कहा कि आर्म्स लाइसेंस को लेकर सोहा भी दोषी हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार इस मामले में हरियाणा के कई सीनियर ऑफिसर्स की कुर्सी डोल रही है। इसलिए जांच होने के आसार कम ही हैं। यदि जांच हुई भी तो कछुआ गति से होगी। ऐसे में जांच के रिजल्ट के सकारात्मक रहने की संभावना नगण्य ही है।

इस संबंध में डीसी राकेश गुप्ता ने एनबीटी को बताया कि झज्जर से अभी तक पुलिस की रिपोर्ट नहीं मिली है। इसके चलते कार्रवाई नहीं की जा सकी है।

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ