|
6
कॉलोनियों में अप्रैल से मिलेगा गंगाजल
गाजियाबाद
:
सूर्य नगर सहित इस
इलाके की आधा दर्जन कॉलोनियों में अप्रैल के तीसरे हफ्ते से
गंगाजल की सप्लाई शुरू
हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर होली के तुरंत बाद
24
मार्च से काम शुरू हो जाएगा। फिलहाल
सूर्य नगर ओवर ब्रिज के पास रेलवे लाइन के नीचे पाइप लाइन
डालने का काम अधूरा पड़ा
है। निगम के उपनगर आयुक्त खेमचंद,
वॉटर वर्क्स प्रभारी मंजू गुप्ता और प्रोजेक्ट से
जुड़े इंजीनियरों ने यहां का दौरा कर यह जानकारी दी।
गुप्ता ने बताया कि इस
प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद सूर्य नगर,
चंद नगर,
रामप्रस्था,
रामपुरी,
बृजविहार
और राधाकुंज जैसी 6
कॉलोनियों में गंगाजल की सप्लाई होगी। इस प्रोजेक्ट पर पिछले
4
सालों से काम चल रहा है। पूरे प्रोजेक्ट पर करीब
3
करोड़ 18
लाख रुपये खर्च किया
जाएगा। प्रोजेक्ट के लिए यह पैसा निगम को राज्य सरकार की ओर से
जारी किया गया था।
इस पैसे से निगम वसुंधरा के सेक्टर
15
से बृजविहार पानी की टंकी तक पाइप लाइन डाली
जानी है। इसके अलावा एक अंडर ग्राउंड वॉटर टैंक बनाया गया है।
इसके अलावा एक और
ओवरहेड टैंक भी बनाया जाना है। उनका कहना है कि सूर्य नगर के
ओवर ब्रिज के पास करीब
चालिस फुट पाइप लाइन डालने के अलावा एक ओवरहेड टैंक बनाने का
ही काम बाकी है।
उन्होंने बताया कि रेलवे ने कुछ दिन पहले ही रेलवे लाइन के
नीचे से पाइप
डालने के लिए एनओसी निगम को जारी की है। रेलवे लाइन के नीचे से
पाइप डालने के लिए
दिल्ली से एक ड्रिल मशीन लानी है। ठेकेदार ने निगम को आश्वस्त
किया है कि 24
मार्च
से काम शुरू कर दिया जाएगा। अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गंगाजल
की सप्लाई शुरू हो
जाएगी।

|
 |