इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 

 

 

 

 

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

100 से भी अधिक मामलों में वांछित पकड़ा गया

 

गुड़गांव: पुलिस ने न्यू कॉलोनी रोड स्थित मेहता ट्रेडर्स शोरूम पर गोलियां चलाकर फिरौती वसूलने की कोशिश करने वाले एक बदमाश को अरेस्ट करने का दावा किया है। पुलिस ने इस बदमाश को 2 अन्य बदमाशों के साथ उस समय अरेस्ट किया, जब वह वाहन लूटने की योजना बना रहा था। पुलिस को फिरौती मामले में उसके 2 अन्य सहयोगियों की तलाश है। पुलिस का दावा है कि उक्त बदमाश पर एनसीआर में 100 से भी अधिक केस दर्ज हैं। डीसीपी सतीश बालान के अनुसार अरेस्ट किए गए बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। इसमें कुछ और राज खुलने के आसार हैं। गुड़गांव के सीआईए पुलिस स्टाफ ने एक सूचना के आधार पर सेक्टर 57 के मोड़ पर नाकेबंदी कर संजय उर्फ राजेश निवासी रोहतक, मोहम्मद शरीफ निवासी नरेला व पलवल निवासी यशपाल को वाहन लूट की योजना बनाते समय अरेस्ट कर लिया। पुलिस के मुताबिक उनके पास से एक पिस्टल, 2 जिंदा कारतूस व अन्य हथियार मिले। डीसीपी बालान के अनुसार संजय शातिर अपराधी है। उस पर दिल्ली, गुड़गांव व सोनीपत में 100 से भी अधिक केस दर्ज हैं। नरेला दिल्ली का वह बीसी है। डीसीपी ने दावा किया कि न्यू कॉलोनी के मेहता टेडर्स पर भी संजय ने ही फिरौती के लिए गोली चलाई। मोटर साइकल पर संजय अपने साथी रविकांत व विकास को लेकर गया। इस प्रकरण में दोनों बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में संजय ने गुड़गांव के कई सेक्टरों में चेन स्नेचिंग की 20 घटनाओं को अंजाम देने की बात भी कबूल की है।

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ