इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

ब्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह का भारत की यात्रा का निमंत्रण स्वीकार किया .

 

 मास्को । प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने आज कहा कि परमाणु करार पर आईएईए के साथ सरकार की बातचीत को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर आम सहमति बनाने के प्रयास अब भी जारी हैं।
मनमोहन ने रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन के साथ क्रेमलिन में शिखर बैठक के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि परमाणु करार पर आईएईए या परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह (एनएसजी) के साथ सरकार की बातचीत सहयोगी पार्टियों की सहमति प्राप्त करने का विषय है। उन्होंने कहा,‘यह हमारे गठबंधन के साझेदार दलों के साथ चर्चा का विषय है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच दो घंटे से ज्यादा समय तक सीधी बातचीत में अनेक अंतरराष्ट्रीय क्षेत्रीय एवं द्विपक्षीय मुददों पर चर्चा हुई। ब्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का भारत की यात्रा का निमंत्रण स्वीकार कर लिया। प्रधानमंत्री ने पुतिन के साथ द्विपक्षीय शिखर बैठक में यह निमंत्रण दिया। पुतिन अगले वर्ष के प्रारंभ में भारत में रूस महोत्सव की शुरूआत के अवसर पर नई दिल्ली की यात्रा पर जा सकते हैं।
पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच समय-समय पर होने वाली बातचीत दोनों देशों के लिए लाभदायक है। उन्होंने कहा कि उनकी डा. सिंह के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई बातचीत बहुत रचनात्मक रही और दोनों ने कई मुद्दों पर चर्चा की। पुतिन ने कहा कि भारत और रूस के बीच समय समय पर होने वाली बातचीत दोनों देशों के लिए लाभदायक है।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ