|
 |
मुख्य
पृष्ठ
आंचलिक
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
राजनीति
क्रीडा
समाज
साहित्य
प्रौद्योगिकी
व्यक्तित्व
लोक-अभिरुचि
पर्यटन
फीचर्स
फोटोग्राफ
वीडियो
सदस्य
कैसे
बनें
|
 |
|
|
धनबाद जिले में जहरीली शराब पीने से
6
लोगों की मौत
धनबाद:
झारखंड में धनबाद
जिले में मंगलवार तड़के जहरीली शराब पीने से
6
लोगों की मौत हो गई और 6
अन्य बीमार
हो गए। बीमार लोगों को स्थानीय केंद्रीय अस्पताल में भर्ती
कराया गया है,
जहां उनकी
हालत गंभीर बनी हुई है। मरने वाले भारत कोकिंग कोल लिमिटेड
(बीसीसीएल) के कर्मचारी
थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह हादसा तड़के करीब
4
बजे हुआ। बीसीसीएल की
जयरामपुर खदान की आवासीय कॉलोनी में कुछ लोगों ने जमकर शराब पी,
उसके बाद उन्हें
उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी।
देखते ही देखते 6
लोगों ने घटनास्थल पर
ही दम तोड़ दिया,
जबकि 6
अन्य को बेहोशी की हालत में बीसीसीएल के अस्पताल में भर्ती
कराया गया जहां से उन्हें केंद्रीय अस्पताल भेज दिया गया।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज
करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। सीनियर पुलिस और पाशासनिक
अधिकारी घटनास्थल पर
कैंप कर रहे हैं।

|
 |
|
|
कार्यालय
संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस,
बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875,
ई-मेल- editorins@gmail.com |