|
 |
मुख्य
पृष्ठ
आंचलिक
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
राजनीति
क्रीडा
समाज
साहित्य
प्रौद्योगिकी
व्यक्तित्व
लोक-अभिरुचि
पर्यटन
फीचर्स
फोटोग्राफ
वीडियो
सदस्य
कैसे
बनें
|
 |
|
|
अमेरिकी पॉप स्टार ब्रिटनी
स्पियर्स एक बार फिर मुश्किलों में घिरी
न्यू यॉर्क
:
इस बार उन्हें एक और ट्रैफिक नियम
का उल्लंघन करते हुए कैमरे ने पकड़ा है। मीडिया रिपोर्ट के
मुताबिक,
कैमरे में
दिखाया गया है कि लॉस ऐंजिलिस में ड्राइविंग के दौरान ब्रिटनी
ने मोबाइल पर बात
करते हुए रेड लाइट पर गाड़ी आगे बढ़ा दी। उस समय ब्रिटनी के
दोनों बेटे गाड़ी की
पिछली सीट पर सो रहे थे।
कैमरे में दिखाया गया है कि ब्रिटनी के बच्चों की
देखभाल के लिए कोर्ट द्वारा नियुक्त किया गया शख्स उस वक्त
गाड़ी की पिछली सीट पर
ही नीचे झुककर खुद का चेहरा कैमरे से बचाने की कोशिश कर रहा
था। उल्लेखनीय है कि
हाल ही में ब्रिटनी के पूर्व पति केविन फेडरलिन ने कोर्ट से
अपील की थी कि ब्रिटनी
को बच्चों को साथ लेकर ड्राइव करने से रोका जाए,
क्योंकि वह ड्रग्स टेस्ट में फेल
हो चुकी हैं। |
 |
|
|
कार्यालय
संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस,
बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875,
ई-मेल- editorins@gmail.com |