|
सुनवाई के लिए अबू सलेम को लाया गया भोपाल
अन्डरवर्ल्ड डान अबू सलेम को
भोपाल जिला अदालत के प्रोडक्शन वारंट पर मध्यप्रदेश पुलिस का
एक दल आज सुबह मुंबई
पुलिस के साथ पंजाब मेल से भोपाल लेकर आया।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह
जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब मेल के एक विशेष कोच में कडी
सुरक्षा के बीच सलेम
को भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन उतारा गया और वहां से सीधे
एक पुलिस वैन में
बिठाकर जिला अदालत के लाकअप रूम में ले जाया गया।
उन्होंने कहा कि सलेम की
सुरक्षा के मद्देनजर समूची जिला अदालत और उसके परिसर में
व्यापक इंतजाम किए गए हैं,
जहां उसे मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी अजय श्रीवास्तव की अदालत
में फर्जी पासपोर्ट
प्रकरण में आज पेश किया जाना है। इसी प्रकरण में उसकी मित्र
एवं फिल्म अभिनेत्री
मोनिका बेदी बाइज्जत बरी हो चुकी है।
उल्लेखनीय है कि फर्जी पासपोर्ट मामले में
सलेम को अदालत में हाजिर कराने के लिए गत
27
अक्टूबर को भोपाल के मुख्य न्यायिक
दण्डाधिकारी ने प्रोडक्शन वारंट जारी करते हुए उसे
15
दिसंबर तक पेश करने का आदेश
दिया था,
लेकिन उसे आज ही पेश कर दिया गया है।
लिस्बन (पुतर्गाल) से 11
नवंबर 2005
को प्रत्यर्पण संधि के तहत भारत लाए गया सलेम लगभग पिछले डेढ
साल से मुंबई जेल
में था,
जहां बम विस्फोट मामले में विशेष टाडा अदालत में उसके खिलाफ
सुनवाई चल रही
है।
उल्लेखनीय है कि दानिश बेग उर्फ अबू सलेम,
उसकी पत्नी समीना बेग उर्फ समीरा
जुमानी एवं फौजिया उसमानी उर्फ मोनिका बेदी के लिए वर्ष
2001
में बने फर्जी
पासपोर्ट प्रकरण में सलेम,
मोनिका एवं समीरा के अलावा मोहम्मद सिराज एवं उसके भाई
अब्दुल कबीर उर्फ बाबा को आरोपी बनाया गया था। इनमें से समीरा
जुमानी जहां अदालत से
फरार घोषित हो चुकी है,
वहीं सिराज को सरकारी गवाह बना लिया गया तथा मोनिका एवं
कबीर दोषमुक्त हो चुके हैं।

|
 |