कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री से कावेरी विवाद के निपटारे की
उम्मीद नहीं : पीएमके
कोयंबटूर । कर्नाटक की नवगठित भाजपा-जद एस
सरकार से तमिलनाडु को कावेरी विवाद के निपटारे की कोई उम्मीद
नहीं है। पीएमके के
संस्थापक एस रामदास ने आज यह टिप्पणी की।
उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि
उनसे (बीएस येदियुरप्पा से) किसी भी ठोस काम की उम्मीद नहीं
है। उनसे पूछा गया था
कि क्या उन्हें उम्मीद है कि कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री
विभिन्न विवादों का समाधान
कर सकेंगे।
इस सवाल पर कि वामपंथी दल और कांग्रेस जैसे राष्ट्रीय दल
क्षेत्रीय
और राष्ट्रीय मसलों पर अलग अलग नजरिया क्यों अपनाते हैं
उन्होंने कहा कि उन्हें
किसी भी विषय में निर्णय के लिये अपने आला कमान पर निर्भर रहना
पड़ता है। उन्होंने
कहा कि दूसरी आ॓र क्षेत्रीय दल कोई भी बैठक बुलाने के बाद
तत्काल किसी भी मसले पर
फैसला ले सकते हैं।