इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

जापान ने पाकिस्तान को सहायता में कटौती की चेतावनी दी .

.

तोक्यो । जापान ने आज आगाह किया कि पाकिस्तान के सैनिक शासन द्वारा देश में आपातकाल लागू किये जाने और प्रमुख विपक्षी नेताओं को उनके घरों में नजरबंद किये जाने के हालात के मद्देनजर वह पाकिस्तान को दी जाने वाली सहायता में कटौती कर सकता है।
विदेश मंत्री मासाहिको कोमूरा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान के मौजूदा हालात से मैं चिंतित हूं। यह मानकर कि पाकिस्तान लोकतांत्रिक प्रक्रिया की राह पर बढ़ रहा है और आतंक के खिलाफ संघर्र्षं कर रहा है हम उसे दी जाने वाली विकास सहायता में वृद्धि करने पर विचार कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लेकिन अब हमें इस बारे में सावधानीपूर्वक विचार करना पडे़गा कि इन हालात में उसकी विकास सहायता को बढ़ाया जाये अथवा नहीं। इसके साथ ही हमें उस देश में चलने वाली लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर करीब से नजर रखना होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या जापान पाकिस्तान को दी जा रही मौजूदा सहायता राशि में कटौती करेगा विदेश मंत्री ने कहा कि हम हर विकल्प पर विचार करेंगे।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ