इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

दिल्ली में लोगों को काट खाने वाला बंदर पकड़ा गया

 

पूर्वी दिल्ली की एक रिहाइशी बस्ती में पिछले हफ्ते एक के बाद एक 25 से ज्यादा लोगों पर हमला कर उन्हें घायल करने वाले बंदर को सोमवार की सुबह पकड़ लिया गया। इससे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

उसे जल्दी ही असोला इलाके में छोड़ दिया जाएगा। इस बंदर ने शनिवार की रात को 25 से ज्यादा लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया था, जिससे इलाके में दहशत फैल गई थी।

इसकी शिकार हुई एक महिला अब भी अस्पताल में जीवन-मौत से जूझ रही है। बंदर ने ज्यादातर बच्चों को काटा था। इस घटना के बाद से इलाके के लोग इस बंदर को पकड़ने के लिए काफी सतर्कता बरत रहे थे और निगरानी रख रहे थे, लेकिन एमसीडी को उसे पकड़ने में 2 दिन लग गए।

पिछले महीने एक बंदर के हमले के बाद दिल्ली के उपमहापौर की अपने मकान की पहली मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी।

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ