इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

तमिलनाडु में राष्ट्रपति शासन नहीं : केंद्र

 

 

 दिल्ली : केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी ने सोमवार को कहा कि तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के किसी भी आदेश का उल्लघन नहीं किया है, इसलिए राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने का प्रश्न ही नहीं उठता।

दासमुंशी ने कहा कि हालांकि, केंद्रीय मंत्रिमंडल की सोमवार की बैठक में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कोई विचार-विमर्श नहीं हुआ, जिसमें तमिलनाडु की सत्तारूढ़ द्रमुक सरकार को बंद पर प्रतिबंध लगाने के उसके आदेश का उल्लंघन करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई थी।

तमिलनाडु की गतिविधियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वहां के मुख्यमंत्री एम. करुणानिधि और प्रदेश के अन्य नेतागण केवल अहिंसक अनशन कर रहे हैं, जो महात्मा गांधी के बताए मार्ग का अनुसरण है। उन्होंने करुणानिधि को अनुसूचित जाति, जनजाति और गरीबों का हितैषी बताते हुए कहा कि उन्होंने देश की एकता और अखंडता बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

गौरतलब है कि द्रमुक ने सेतुसमुद्रम परियोजना को जल्द पूरा करने के लिए दबाव बनाने की खातिर सोमवार को राज्यव्यापी बंद रखने का आह्वान किया था, पर सुप्रीम कोर्ट ने प्रस्तावित बंद पर रोक लगा दी थी।

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ