|
दूसरा वन डे भी चढ़ सकता है बारिश की भेंट
कोच्चि :
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मंगलवार को होने वाला दूसरा वन डे
मैच भी बारिश के कारण रद्द हो सकता है। पिछले कुछ दिन से यहां
लगातार बारिश हो रही है तथा सोमवार की सुबह भी मूसलाधार बारिश
के कारण दोनों टीमें अभ्यास नहीं कर पाईं।
मौसम विभाग ने भी मंगलवार को भारी बारिश की भविष्यवाणी की है,
जिससे मैच होने के आसार न के बराबर दिख रहे हैं। बारिश के कारण
केरल क्रिकेट संघ (केसीए) को भी जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम को
अच्छी स्थिति में बनाए रखने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही
है। क्यूरेटर पी. वी. रामचंद्रन ने साफ किया है कि मंगलवार को
2
घंटे की बारिश ही मैच रद्द करने के लिए काफी है।
गौरतलब है कि यह मैदान भारत के लिए भाग्यशाली रहा है,
जहां उसने
4
मैच जीते हैं,
जबकि केवल एक गंवाया है। भारत को
2000
में जिम्बाब्वे से हार का सामना करना पड़ा था।
-000-
विश्वनाथन आनंद बने वर्ल्ड शतरंज चैंपियन
मेक्सिको
:
वर्ल्ड के
नबंर
एक
शतरंज
खिलाड़ी
भारत
के
विश्वनाथन
आनंद
ने
मेक्सिको
में
चल
रही
विश्व
शतरंज
प्रतियोगिता
जीत
ली
है।
विश्वनाथन
आनंद
(37)
हंगरी
के
पीटर
लेको
के
साथ
मुकाबला
ड्रॉ
खेलकर
अंको
के
आधार
पर
पर
रूस
के
ब्लादीमीर
क्रैमनिक
को
पीछे
छोड़ते
हुए
वर्ल्ड
चैम्पियन
बने।
इस
बीच
इस्राइल
के
बोरिस
गेलफांड
दूसरे
स्थान
से
क्रैमनिक
को
हटाने
के
लिए
रूस
के
एलेक्जेंडर
मोरोजेविच
से
भिड़ेंगे।
मेक्सिको
में
चल
रही
इस
विश्व
शतरंज
प्रतियोगिता
में
विश्व
के
चोटी
के
8
खिलाड़ी
हिस्सा
ले
रहे
हैं।
इससे
पहले
शुक्रवार
के
मुकाबले
में
एक
समय
ऐसा
लग
रहा
था
कि
आनंद
हार
जाएंगे
,
लेकिन
पांच
घंटे
तक
चले
कांटे
के
मुकाबले
के
बाद
आनंद
मैच
ड्रॉ
रखने
में
सफल
रहे। इससे
पहले
आनंद
ने
वर्ष
2000
में
यह
प्रतियोगिता
जीती
थी।

|