इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

 राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की अगुवाई में महात्मा गांधी श्रद्धांजलि

 

 दिल्ली  कृतज्ञ राष्ट्र ने आज राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल की अगुवाई में अहिंसा के मसीहा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 138वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपिता की जयंती पर उनके समाधि स्थल राजघाट पर एक सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। समाधि स्थल पर नेताओं बच्चों युवकों तथा महिलाओं ने महात्मा गांधी को अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। संयुक्त राष्ट्र ने दो अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस घोषित किया है।
पाटिल के अतिरिक्त प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह गृह मंत्री शिवराज पाटिल रक्षा मंत्री ए के एंटनी पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री पृथ्वीराज चव्हाण तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी राजघाट पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत की यात्रा पर आयीं भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स भी राजघाट गयीं और बापू को श्रद्धासुम न अर्पित किए। सुनीता के साथ उनके पिता दीपक पांड्या और परिवार के अन्य सदस्य भी राजघाट गए। राजघाट पर इस मौके पर हिंदू जैन मुस्लिम बौद्ध सिख तथा यहूदी धर्मग्रंथों का पाठ भी किया गया। बापू के समाधि स्थल तक जाने वाले मार्ग को फूलों से सजाया गया था।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ