इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

 100 साल के बुजुर्गों को 1001 रूपए मासिक पेंशन : शीला

 

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार सौ वर्ष और इससे अधिक आयु के बुजुर्गों को 1001 रूपए मासिक पेंशन देगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने आज यहां दिल्ली सचिवालय में अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर आयोजित समारोह में की। श्रीमती दीक्षित ने कहा कि दिल्ली सरकार इस माह से 100 वर्ष या इससे अधिक आयु वर्ग के वृद्धों को 600 रूपए मासिक की बजाय 1001 रूपए पेंशन देगी। इस अवसर पर दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री योगानंद शास्त्री, विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
राजधानी में 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के नौ लाख 42 हजार 860 बुजुर्गों में मात्र 42 सौ साल या इससे अधिक उम्र के हैं। मौके पर वरिष्ठ नागरिकों को पहचान पत्र कार्डों का वितरण भी शुरू किया। सौ वर्ष आयु के 10 वृद्धों को यह कार्ड समारोह में दिये गए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुजुर्गों को पेंशन मिलने में होने वाली दिक्कतों से भली भांति परिचित है और इसलिए पेंशन की राशि की अदायगी इलेक्ट्रानिक प्रक्रिया के जरिये देने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बुजुर्गों को दिये जाने वाले पहचान पत्रों पर उनका फोटो, नाम, पिता या पति का नाम, उम्र, पता और उनका रक्त समूह अंकित होगा। बुजुर्ग अन्य रियायतों के अतिरिक्त कार्ड का इस्तेमाल चिकित्सा और यात्रा सुविधा के लिए भी कर पाएंगे

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ