इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

जबर्दस्त प्रदर्शन, यौन उत्पीड़न के बयान के खिलाफ

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती में नौकरी देने के लिए महिला अभ्यर्थियों का यौन उत्पीड़न किये जाने के एक उच्च पदस्थ अधिकारी के सनसनीखेज बयान के विरोध में कथित रूप से शोषण का शिकार व महिला पुलिसकर्मियों ने आज यहां और कानपुर में जबर्दस्त प्रदर्शन किया।
    पुलिस रेडियो में विभिन्न पदों के लिए चयनित अभ्यर्थियों ने कल अपनी बर्खास्तगी के बाद आज यहां महानगर वायरलेस चौराहे पर प्रदर्शन करके जाम लगाया। प्रदर्शन करने वाले अभ्यर्थियों में अधिकतर महिलाएं थी। महिलाएं यौन शोषण के आरोप पर जांच समिति के अध्यक्ष शैलजाकान्त मिश्र पर जमकर बिफरीं। महिलाओं ने कहा कि यौन शोषण का आरोप पूरी तरह से गलत है यदि किसी महिला के साथ ऐसा हुआ है तो उसे सबके सामने लाया जाय। अभ्यर्थियों की मांग थी कि उन्हें नौकरी में वापस लिया जाय। उल्लेखनीय है कि कल राज्य सरकार ने रेडियो मुख्यालय में की गयी रेडियो अनुरक्षण अधिकारी, सहायक परिचालक व रेडियो कार्यशाला कर्मचारी के पदों पर 1200 की गयी भर्तियों को रद कर दिया गया था। इन भर्तियों की जांच अपर पुलिस महानिदेशक शैलजाकान्त मिश्र की अध्यक्षता वाली जांच समिति ने की थी। श्री मिश्र ने जांच के बाद कल खुलासा किया था कि कई महिलाओं के साथ उनकी भर्ती के लिए यौन शोषण किया गया। करीब डेढ़ सौ बर्खास्त कर्मचारियों ने आज वायरलेस मुख्यालय पर एकत्र होकर सभा की और चौराहे पर धरने पर बैठकर सड़क जाम कर दी। बर्खास्त कर्मचारियों ने कहा कि वे महिलाओं के यौन शोषण के आरोप के मामले को लेकर वे महिला आयोग में जाएंगे।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ