स्वतंत्रता सेनानियों ने कीया
भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह
दिल्ली महात्मा गांधी के
अहिंसा के सिद्धांत से प्रेरित एक स्वतंत्रता सेनानी ने
भ्रष्टा चार के खिलाफ सत्याग्रह की शुरूआत की है। भारत छोड़ो
आंदोलन के दौरान बापू के साथ पद यात्रा करने वाले स्वतंत्रता
सेनानी एस डी शर्मा ने अपने गैर सरकारी संगठन ऽगांधियन
सत्याग्रह ब्रिगर्ेडं के जरिये सार्वजनिक जीवन से भ्रष्टाचार
को समाप्त करने के लिये इस वर्ष
19
अगस्त से सत्याग्रह की शुरूआत की।
89
वर्षीय गांधीवादी ने कहा कि हमने अपनी
मुहिम को तेज करने की योजना बनायी है। अगर सरकार हमारी बातों
को नहीं सुनती है हम अनशन की शुरूआत करेंगे। इसके बाद
24
घंटे की क्रमिक अनशन और अंतत:
अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पहले
से ही सात लोग स्थिति में सुधार नहीं होने पर आमरण अनशन का
संकल्प ले चुके हैं।
उन्होंने कहा कि अगर महात्मा गांधी आज जीवित होते तो वह
राजनीतिक क्षेत्र में मौजूद भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिये
आमरण अनशन करते। बापू ऐसी स्थिति पैदा होने ही नहीं देते।
ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल इंडिया से संबद्ध शर्मा भ्रष्टाचार को
समाप्त करने के लिये लोक आयुक्त की नियुक्ति म्मीदवारों को
अयोज्ञ ठहराने और अपराधिक मामला दर्ज करने तथा नौकरशाहों
द्वारा अवैध तरीके से कमायी गयी संपत्ति को जब्त करने जैसे
उपाय अपनाये जाने की मांग करते रहे हैं। राजनीति में
भ्रष्टाचार को सभी भ्रष्टाचारों की जड़ मानते हुए उन्होंने कहा
कि चीजों को उपर से बदलने की जरूरत है