इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

नई ऊंचाई पर सेंसेक्स, 18000 के करीब

 

मुंबई : बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में जबर्दस्त तेजी का माहौल जारी है। बुधवार के कारोबार में बीएसई सेंसेक्स आज 17953 अंक के रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जानकारों के मुताबिक यह तेजी ब्लू चिप स्टॉक्स में विदेशी निवेशकों की लिवाली की वजह से आई है। बाजार में लगातार 11वें कारोबारी दिवस में भी तेजी का माहौल रहा और बीएसई सेंसेक्स 17847 पर बंद हुआ। अगर सेंसेक्स गुरूवार को 18000 के आंकड़े पर पहुंचता है तो यह सबसे कम समय में 1000 अंकों की बढ़ोतरी होगी।

एनएसई निफ्टी में भी इसी तरह की तेजी दिखाई दी। निफ्टी ने पहली बार 5200 अंक का आंकड़ा पार किया और 5261 तक जाने के बाद 5210 पर बंद हुआ।

बिजली, रियल्टी और रिफाइनरी शेयरों में जोरदार लिवाली देखी गई। रुपये की मजबूती के बावजूद आईटी कंपनियों के दूसरी तिमाही के परिणाम अच्छे आने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे इस क्षेत्र की कंपनियों में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में सबसे ज्यादा बढत रिलायंस एनर्जी के शेयर में 7.48 फीसदी की रही। इसका शेयर 101 रुपये बढ़कर 1450.40 रुपये पर पहुंच गया।

एनटीपीसी, रिलायंस कम्युनिकेशंस, बीएचईएल, हिंडाल्को और एचडीएफसी के शेयर सेंसेक्स के लाभ वाले पहले दस शेयरों में शामिल थे।

 

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ