इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

 

आनंद दूसरी बार विश्व चैंपियन बनने के करीब

 

मैक्सिको सिटी (एजेंसी)। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद यहां चल रही विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीतने की दहलीज पर पहुंच गए हैं। आनंद का कल 12वें दौर में रूस के स्विडलर से मुकाबला होगा जिन्हें वह पहले दौर में हरा चुके हैं। वह प्रतियोगिता में चार बाजियां जीत चुके हैं। वह साढ़े सात अंक के साथ सबसे आगे चल रहे हैं। उन्हें डेढ़ अंक की बढ़त हासिल है इसलिए शेष बची तीन बाजियों के बाद रविवार को आंनद का विश्व चैंपियन बनना करीब करीब तय माना जा रहा है। इससे पहले इस प्रतियोगिता में आनंद आर्मेनिया के लेवोन एरोनियन, रूस के पीटर स्विडलर और रूस के ग्रिसचुक और रूस के मोरोविच को हरा चुके हैं। आनंद ने अब तक चार बाजियां जीती और सात ड्रा की हैं।

 

-000-

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ