विदेश मंत्री
प्रणव मुखजी ने यहाँ अपनी अमेरिकी समकक्ष कोंडोलीजा राइस के
साथ मुलाकात की और
द्विपक्षीय महत्व के बहुत से मुद्दों और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों
पर चर्चा
की।
दोनों नेताओं के बीच
बुधवार को 45
मिनट तक हुई। वार्ता के बाद मुखर्जी ने बैठक को अच्छा बताया।
दोनों
नेताओं ने बढ़ते द्विपक्षीय रिश्तों और विभिन्न क्षेत्रों में
बढ़ रहे सहयोग पर संतोष
व्यक्त किया।
दोनों नेताओं की
मुलाकात यहाँ आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र के दौरान
अलग से हुई। यहाँ
स्थित भारत स्थायी मिशन की ओर जारी विज्ञप्ति में यह नहीं
बताया कि बैठक के दौरान
क्या भारत अमेरिका परमाणु समझौते पर भी चर्चा हुई।
विज्ञप्ति में कहा
गया दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय रिश्तों में सहयोग के विभिन्न
मुद्दों पर बातचीत
की। उन लोगों ने अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर चर्चा की और अपनी
चिंता से एक दूसरे को
अवगत कराया।