इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

नया ग्रेड सिस्टम लागू किया बीसीसीआई ने 

 

मुंबई। शीर्ष क्रिकेटरों के साथ अनुबंध मामले पर लंबे समय से चल रही खींचतान को विराम देते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बृहस्पतिवार को आखिरकार नए ग्रेडिंग सिस्टम की घोषणा कर दी। अनुबंधित क्रिकेटरों को अब तीन की बजाय चार वर्गो में रखा जाएगा, जिसके कारण पूर्व निर्धारित ए, बी, सी, के अलावा अब एक नया डी ग्रेड भी होगा। ए व बी ग्रेड को दी जाने वाली राशि में इजाफा करते हुए बोर्ड ने अनुबंधित क्रिकेटरों की संख्या भी बढ़ाकर 33 कर दी है।
  
ए ग्रेड के खिलाड़ियों को अब सालाना 60 लाख और बी ग्रेड को 40 लाख रुपये की रिटेनर राशि का भुगतान किया जाएगा जबकि पहले यह राशि क्रमश: 50 35 लाख थी। सी ग्रेड के क्रिकेटरों को पहले की तरह सालाना 25 लाख रुपये मिलते रहेगे जबकि डी ग्रेड में शामिल खिलाड़ियों को सालाना 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। नए ग्रेड 1 अक्टूबर 2007 से 30 सितंबर 2008 तक लागू होंगे। इंग्लैंड दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज जहीर खान को ए ग्रेड में प्रोन्नत किया गया है।
  
ट्वंटी 20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा क्रिकेटर रोहित शर्मा व जोगिंदर शर्मा उन 11 खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें पहली बार शुरू किए गए ग्रेड डी में रखा गया है। इसके अलावा बीसीसीआई ने स्पष्ट किया कि जिन खिलाड़ियों को अनुबंध में शामिल नहीं किया गया है यदि उन्हे भारत की तरफ से खेलने के लिए चुना जाता है तो वह ग्रेड डी में जगह पा जाएंगे। इसी तरह यदि ग्रुप डी का खिलाड़ी सत्र में पांच टेस्ट या 15 एक दिवसीय मैच खेल लेता है तो उसे उसी दिन से ग्रुप सी में जगह मिल जाएगी और उसी हिसाब से रिटेनरशिप राशि मिलेगी।
  
ग्रेड इस प्रकार है:-
  
ए - सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सौरव गांगुली, अनिल कुंबले, युवराज सिंह, महेद्र सिंह धोनी व जहीर खान।
  
बी - वीवीएस लक्ष्मण, हरभजन सिंह, वीरेद्र सहवाग, एस. श्रीसंथ, गौतम गंभीर, वसीम जाफर, दिनेश कार्तिक व रुद्र प्रताप सिंह।
  
सी - इरफान पठान, अजीत अगरकर, रमेश पोवार, पीयूष चावला, रोबिन उथप्पा, मुनफ पटेल व सुरेश रैना।
  
डी - मोहम्मद कैफ, रणदेब बोस, पार्थिव पटेल, चेतेश्वर पुजारा, यूसुफ पठान, बद्रीनाथ, आकाश चोपड़ा, रोहित शर्मा, जोगिंदर शर्मा, ईशांत शर्मा व मनोज तिवारी।

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ