इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

 

बॉम्बे हाई कोर्ट करेगा एकलव्य की किस्मत का फैसला

मुम्बई : बॉम्बे हाई कोर्ट ने आस्कर के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर 'एकलव्य- द रायल गार्ड' के चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए शनिवार को कहा कि चुनाव कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगा। मुख्य न्यायाधीश स्वतंत्र कुमार और न्यायमूर्ति धनंजय चंद्रचूड़ की खंडपीठ ने फिल्म का चुनाव करने वाले फिल्म फेडरेशन आफ इंडिया से 10 दिन के भीतर जवाब दाखिल करने को कहा और प्रथम दृष्ट्या(चुनाव प्रक्रिया पक्षपाती होने के) आरोप में गुणदोष होने की टिप्पणी की।

कोर्ट एकेडमी अवार्ड्स (आस्कर) के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के तौर पर फिल्म के चुनाव को 'धर्म' फिल्म की निर्देशक भावना तलवार की चुनौती देनेवाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। मामले की अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 10 अक्टूबर की तारीख तय की। एफएफआई ने अवार्ड के लिए सितंबर में विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'एकलव्य' का चुनाव किया था। 'धर्म' के मुख्य अभिनेता पंकज कपूर हैं। तलवार की मुख्य दलील के मुताबिक चुनाव समिति के कुछ सदस्य- जैसे फिल्म निर्देशक सुधीर मिश्रा,जगदीश शर्मा और रंजीत बहादुर,चोपड़ा के 'काफी करीबी' हैं।

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ