सिलीगुड़ी :
इंडियन आइडलप्रशांत तमांग
के फैंस और लोकल लोगों के बीच झड़प के बाद शुक्रवार को यहां
सेना औरबीएसएफ को
बुलाने की नौबत आ गई।
शहरी विकास
मंत्री अशोकभट्टाचार्य ने
बताया कि हिंसक भीड़ ने कारों में आग लगा दी। पुलिस के मुताबिक
, दिल्ली में
एक एफएम रेडियो जॉकी द्वारा तमांग पर कथित रूप से
अपमानजनक कमेंट्स किए जाने के खिलाफ 2
हजार लोगों ने
एसडीओ को ज्ञापन देने के लिएप्रदर्शन
जुलूस निकाला। जब जुलूस हॉस्पिटल रोड से गुजर रहा था तभी एक
मरीज को ले जारही एंबुलेंस
ने भीड़ के बीच से सिलीगुड़ी जिला अस्पताल जाने की कोशिश की।
इसका
प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और विवाद शुरू हो गया।
प्रदर्शनकारियों ने कथित तौरपर एंबुलेंस
में सवार लोगों और मरीज को पीटा। लोकल लोगों ने इसका विरोध
किया तोभीड़ हिंसा पर
उतर आई और दुकानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। लोकल लोगों ने
प्रदर्शनकारियों पर पथराव किया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर
करने के लिए आंसू गैसके गोले भी
दागे। शहर में आरएएफ की तैनाती के साथ धारा 144
लगा दी गई है।