|
घंटों धूप में तपे
लिटिल चैंप्स होने की चाह
में
दिल्ली
(आईएनएस)
|
24
सितम्बर
2007
।
जीटीवी का मशहूर संगीत कार्यक्रम लिटिप चैंप्स में भाग लेने के
लिए देश के विभिन्न
हिस्सों से आए प्रतिभागियों ने धूप की परवाह किए बगैर घंटों
लाइन में खड़े होकर अपनी
बारी का इंतजार करते रहे। प्रतियोगी देश के कुल आठ राज्यों से
किस्मत आजमाने के लिए
पीतमपुरा स्थित सेंट कोलम्बो पब्लिक स्कूल आए। इस प्रतियोगिता
में सात से
13
वर्ष
तक के बच्चे भाग ले रहे हैं। पीतमपुरा स्थित सेंट कोलम्बो
स्कूल में रविवार की सुबह
से ही देश के विभिन्न हिस्सों से आए लगभग
1700
प्रतिभागी लाइन में खड़े हो गए।
कार्यक्रम में भाग लेने आसाम,
पश्चिम बंगाल,
उड़ीसा,
कश्मीर,
उत्तर प्रदेश,
राजस्थान,
बिहार और मध्य प्रदेश से प्रतिभागी और उनके अभिभावक आए हैं।
कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि ऑडिसन में पहले से यह तय नहीं
किया गया है
कितने प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि
प्रतिभागियों का चयन
प्रतिभा को ध्यान में रखकर निष्पक्ष तरीके से किया जाएगा।
बताया गया कि पांच से छह
चरण में प्रतियोगियों के प्रतिभा को ध्यान में रखकर चयन किया
जाएगा। आयोजक ने बताया
कि देर रात तक यह तय हो पायेगा कि कितने प्रतिभागियों का चयन
होगा। प्रतिभागियों का
चयन जयपुर,
दिल्ली और मुम्बई से आए जज करेंगे
|
-000-
रिलायंस फ्रेश स्टोर बंद करना अनुचित
दिल्ली
(आईएनएस)
|
24
सितम्बर
2007
।
नोएडा जिला प्रशासन द्वारा रिलायंस
फ्रेश स्टोर को बंद करने की कार्रवाई से ग्राहकों में रोष
व्याप्त है। उन्होंने
प्रशासन के इस कदम को अनुचित ठहराया है। लोगों का कहना है कि
कुछ लोगों के विरोध के
कारण स्टोर को बंद करना उचित नहीं है।
खरीदारी करने आये सेक्टर
28
निवासी अमित
कुमार ने कहा कि बाहर पांच रूपये का सामान
10
रूपये में बेचा जा रहा है,
उसे कोई
नहीं देखता है। एक ही जगह पर यदि सभी सामान उचित रेट पर मिल
रहे हैं तो इससे सरकार
को क्या नुकसान हो रहा है
?
सेक्टर
55
निवासी विजय मित्तल ने कहा कि स्टोर बंद
कराना महज राजनीतिक मुद्दा है। इससे वही व्यापारी परेशान हैं
जो मिलावट और घटिया
सामान महंगे दाम पर बेचते हैं। सरकार और प्रशासन के इस कदम से
केवल जनता का नुकसान
हो रहा है। सेक्टर
9
के उघमी डीके मित्तल का कहना है कि जब रिलायंस फ्रेश से
व्यापारियों को नुकसान हो रहा था तो उसे खोलने की अनुमति ही
क्यों दी गयी?
सेक्टर
15
निवासी आरती तिवारी,
अशोक नगर निवासी बीना त्यागी सहित अन्य ग्राहकों
ने भी प्रशासन के इस कदम को अनुचित ठहराया है। उधर रविवार
अवकाश का दिन होने के
कारण लोग परिवार के साथ स्टोर पर खरीदारी करने पहुंचे लेकिन
स्टोर बंद होने से
उन्हें निराशा हाथ लगी। दोपहर एक बजे से शाम तक सेक्टर
25
जलवायु विहार और सेक्टर
27
से स्टोर से सैकड़ों ग्राहकों को खाली हाथ लौटना पड़ा।

|