|
 |
मुख्य
पृष्ठ
आंचलिक
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
राजनीति
क्रीडा
समाज
साहित्य
प्रौद्योगिकी
व्यक्तित्व
लोक-अभिरुचि
पर्यटन
फीचर्स
फोटोग्राफ
वीडियो
सदस्य
कैसे
बनें
|
 |
|
|
लेडी डॉक्टर से रेप और मर्डर की कोशिश
दिल्ली
(आईएनएस)
|
26
सितम्बर
2007
।
पश्चिमी दिल्ली के बसई दारापुर
इलाके
में स्थित ईएसआई हॉस्पिटल के हॉस्टल में एक लेडी डॉक्टर के
कमरे में उनसे
दुराचार की
कोशिश की गई। अपराधियों ने डॉक्टर का गला घोंटकर उन्हें जान से
मारने का
भी प्रयास
किया। डॉक्टर कोमा में हैं और बयान नहीं दे सकी हैं। हॉस्पिटल
प्रशासन ने
अपनी एमएलसी
(मेडिकल लीगल सर्टिफिकेट) में इस केस को जहर खाकर स्यूसाइड की
कोशिश का
मामला बना
डाला था।
हादसा गुरुवार
रात हुआ। पंजाब निवासी 24
साल की लेडी
डॉक्टर
3
महीने से यहां गाइनिकॉलजी डिपार्टमेंट में अस्थायी तौर पर जॉब
कर रही हैं।
रात में
ड्यूटी खत्म कर वह हॉस्टल में अपने कमरे गई थीं। हॉस्टल में
ग्राउंड फ्लोर
पर पुरुष
डॉक्टर रहते हैं और फर्स्ट फ्लोर पर लेडी डॉक्टरों के कमरे
हैं। पुलिस के
मुताबिक,
हॉस्टल में
लापरवाही का आलम यह है कि लेडी डॉक्टरों के अंदर से बंद कमरों
को
दरवाजों के ऊपर बने रोशनदानों में हाथ डालकर खोला जा सकता है।
पुलिस ने
बताया
कि यह डॉक्टर अपने कमरे को अंदर से बंद कर बैड पर आराम कर रही
थीं। उसी दौरान
किसी ने
रोशनदान में हाथ डालकर दरवाजा खोल लिया। इसके बाद लड़की का
मुंह दबाकर
जबर्दस्ती की
गई। कुछ देर बाद आसपास की लड़कियों ने डॉक्टर को कमरे में
बेहोश पड़े
देखा। डॉक्टर
के कपड़े फटे हुए थे। शरीर में कई जगह नीले निशान पड़े थे।
लड़कियों
ने हॉस्पिटल
प्रशासन को खबर दी। लेडी डॉक्टर को हॉस्पिटल के आईसीयू में ले
जाकर
पुलिस को खबर
दी गई। तब तक डॉक्टर कोमा में जा चुकी थी।
पुलिस का कहना
है
कि हॉस्पिटल
प्रशासन ने मामले को दबाने के लिए स्यूसाइड के प्रयास की कहानी
गढ़ी।
पुलिस ने
पंजाब में डॉक्टर के परिजनों को खबर दी। उन्होंने दिल्ली आकर
डॉक्टर को
ईएसआई से
बालाजी हॉस्पिटल में शिफ्ट किया। वहां मेडिकल जांच में असलियत
सामने आई।
डॉक्टर की
गर्दन पर दबाए जाने के निशान हैं। रेप की पुष्टि की रिपोर्ट
अभी तक पुलिस
को नहीं मिली
है।
पुलिस ने रेप
और हत्या की कोशिश संबंधी आईपीसी की धाराओं 376, 511
और 307
के तहत केस
दर्ज किया है। लेडी डॉक्टर को वेंटिलेटर पर रखकर जान
बचाने
के प्रयास किए जा रहे हैं। कोमा में होने की वजह से पुलिस
डॉक्टर के बयान
नहीं ले सकी
है। इसी कारण साफ नहीं हो सका है कि अपराधी कितने थे और कौन थे?
पुलिस
का
अनुमान है कि इस वारदात में एक से अधिक लोगों का हाथ है। यह भी
माना जा रहा है
कि अपराधियों
ने डॉक्टर का गला दबाकर उन्हें अपनी ओर से खत्म मानकर ही छोड़ा
था।
उनका मकसद
डॉक्टर की हत्या कर अपनी पहचान छिपाना था।
हत्या की
कोशिश से
माना जा रहा
है कि अपराधी इसी हॉस्पिटल के लोग रहे होंगे। पुलिस का शक
हॉस्पिटल के
कुछ
कर्मचारियों पर है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।
हॉस्टल के ग्राउंड
फ्लोर पर रहने
वाले डॉक्टर भी शक के घेरे में हैं।

|
 |
|
|
कार्यालय
संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस,
बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875,
ई-मेल- editorins@gmail.com |