इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

यातायात नियमों को तोड़ा तो अब खैर नहीं

 

 

लखनऊ। जल्द ही लखनऊ, गाजियाबाद व नोयडा में यातायात पुलिसकर्मी हैंड हेल्ड कम्प्यूटरों के जरिये यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों का चालान करते नजर आएंगे। ये कम्प्यूटर अब तक वाहन कितनी बार चालान हुआ ये तो बताएंगे ही साथ ही वाहन चोरी का है या नहीं यह भी पता चल जाएगा। पहले चरण में यह योजना लखनऊ, गाजियाबाद और नोएडा में लागू होगी।
यातायात निदेशालय के एडीजी अरूण कुमार गुप्ता की इस योजना को पुलिस महानिदेशक विक्रम सिंह ने मंजूरी दे दी है। अब उक्त कम्प्यूटर खरीदने के लिए प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। एडीजी अरूण कुमार गुप्ता ने बताया कि सिम्प्यूटर नामक कंपनी ने इस प्रकार के हैंड हेल्ड कम्प्यूटर बनाये हैं। इन कम्प्यूटरों की मदद से यातायात पुलिसकर्मी जहां आसानी से चालान कर सकेंगे, वहीं चालान कितनी धनराशि का किया गया यह भी पता चल सकेगा। कुल कितने चालान किये गये तथा कितना जुर्माना वसूला गया, इसका पूरा ब्योरा बटन दबाते ही मिल जाएगा। इन हैंड हेल्ड कम्प्यूटर से चालान करते समय यह भी पता चल जाएगा कि वाहन का चालान पूर्व में कितनी बार हो चुका है। उन्होंने कहा कि एक से ज्यादा बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान होने पर जुर्माने की धनराशि जहां बढ़ेगी, वहीं वाहन का पंजीयन व ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकेगा। ये कम्प्यूटर वाहन चोरी का होने की भी जानकारी देंगे। इनमें चोरी गये वाहन का पंजीयन नंबर, चेसिस, इंजन नंबर आदि के साथ-साथ अन्य संबंधित सूचनाएं प्रतिदिन फीड कर दी जाएंगी। चोरी गये वाहन को पकड़े जाने पर चालान करने के दौरान कम्प्यूटर तुरंत बता देगा कि उक्त वाहन कब और कहां से चोरी गया था।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ