इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

वर्ल्ड चैंपियन बनने से एक ड्रॉ दूर आनंद

 

 

मेक्सिको  दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी विश्नाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियनशिप के 13वें राउंड में रूस के अलेक्सांद्र ग्रिश्चुक से ड्रॉ खेल चैंपियन बनने से अब एकमात्र ड्रॉ दूर हैं।

आनंद ने 13वें राउंड में रूसी ग्रैंडमास्टर ग्रिश्चुक से बड़ी मुश्किल से बाजी बचाते हुए 72 चालों के बाद ड्रॉ कर लिया। भारतीय ग्रैंडमास्टर आनंद अब दूसरे स्थान पर चल रहे, बोरिस गेलफांद से पूरे एक अंक की बढ़त बनाए हुए हैं और 3.60 लाख डॉलर इनामी राशि वाली इस चैंपियनशिप को जीतने के लिए अब उन्हें फाइनल राउंड में पीटर लेको से केवल ड्रॉ खेलने की जरूरत है।

आनंद ने काले मोहरों से खेलते हुए 40 मिनटों में 33 चालें चल दीं, जबकि ग्रिश्चुक आनंद की हर चाल का विश्लेषण कर रहे थे और कुल 33 चालों के लिए उन्होंने एक घंटे 50 मिनट का समय लिया।

आनंद ने इस बाजी के दौरान अपना प्रिय लेनिनक्वार्ड वेरिएशन का प्रयोग किया और काफी आक्रामक खेल दिखाया। हालांकि, ग्रिश्चुक ने आनंद के चालों का जवाब काफी रणनीतिक रूप से दिया और बाजी के मध्य में उन्होंने आनंद को परेशानी में डाल दिया।

लेकिन, ग्रिश्चुक आनंद द्वारा एक चाल के बाद किए गए भयानक भूल का फायदा नहीं उठा सके। आनंद ने बाद की चालों में अपनी भूलों को सुधारा और ड्रॉ खेलने में सफल रहे।

 

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ