|
साली को
लगाया दांव पर
भुवनेश्वर
(आईएनएस)
|
26
सितम्बर
2007
।
:
महाभारत की कथा को
चरितार्थ करते हुए एक जुआरी ने अपनी साली को ही दांव पर लगा
दिया और जुआ जीतने वाले
अपने दोस्त से
उसकी शादी करा दी।
पुलिस ने
मंगलवार को कहा कि खांडागिरी
पुलिस
थानाक्षेत्र के जादूपुर में बढ़ई भागीरथी मोहराना ने 18
सितंबर को एक
दांव
रखा कि जो कोई
भी ताश के खेल में उसे हराएगा वह उसे अपनी साली सौंप देगा।
मोहराना
ने यह घोषणा
गांव के लोगों की उपस्थिति में की जो खेल देखने के लिए जुटे
थे। उसे
ताश के खेल
में माहिर माना जाता था। मोहाराना ने कहा, 'मैं
कैलाश से हार गया और
इसलिए अपनी
साली विनोदिनी को उसे सौंप दिया।'
राज्य में
अंतरजातीय और बिना
दहेज के विवाह
को बढ़ावा देने के काम में लगे एक गैर सरकारी संगठन एएमएफओआई
की मदद
से 19
सितंबर को यह
विवाह संपन्न हुआ। संगठन के सचिव बी. रामचंद्रन ने कहा कि
विवाह
में युगल के
परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए।
विनोदिनी ने
हालांकि कहा कि अगर उसे अपने जीजा और कैलाश के बीच लगी शर्त के
बारे
में पता होता तो वह विवाह से इंकार कर देती। उसने कहा कि मुझे
घटना के बारे
में कोई
जानकारी नहीं थी क्योंकि यह विवाह जल्दबाजी में संपन्न हुआ।
संपर्क किए
जाने पर राज्य
महिला आयोग की अध्यक्ष नमिता पांडा ने घटना की निंदा करते हुए
कहा, '
मैं इसकी जांच करूंगी।'
17,000
के पार पहुंचा
सेंसेक्स
मुंबई(आईएनएस)
|
26
सितम्बर
2007
।
सेंसेक्स
बुधवार को शुरुआती
कारोबार में
रेकॉर्ड 17,000
के आंकड़े को
पार कर गया। महज 6
कारोबार में
सेंसेक्स 1000
पॉइंट को पार
कर इस स्तर पर पहुंचा है। 30
शेयरों पर
आधारित बीएसई सेंसेक्स
शुरुआती
कारोबार में 125.53
पॉइंट के लाभ
के साथ 17025.07
पहुंच गया।
सूचकांक
मंगलवार को 16899.54
पर बंद हुआ था।
इससे
पहले मार्च 2006
में 19
दिनों के
भीतर
सेंसेक्स 11,000
से बढ़कर
12,000
पहुंचा था। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी
में भी
तेजी देखी जा रही है। निफ्टी 28.90
पॉइंट चढ़कर
4967.75
पर पहुंच गया।

|