इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 

 

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

 

सेंसेक्स ने एक और दोहरा शतक जड़ा

मुंबई, 27 सितम्बर 07  मजबूत अर्थव्यवस्था और विदेशी निवेशकों की सक्रियता से रिकार्ड दर रिकार्ड बना रहे शेयर बाजार में आज एक और नया रिकार्ड स्थापित हुआ। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स लगातार सातवें दिन बढ़कर 229 अंक की छलांग से पहली बार 17000 अंक से ऊपर 17150.56 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी इसका अनुसरण करते हुए 60 अंक की बढ़त से 5000.55 अंक के नए शिखर पर पहुंच गया। सत्र के दौरान धातु, आईटी और बैंक्स शेयरों में जोरदार बढ़त देखने को मिली। रिजर्व बैंक के विदेशों में निवेश करने के संबंध में कंपनियों और व्यक्तिगत रूप से निवेश सीमा को बढ़ाए जाने का फैसला आईटी कंपनियों के लिए फलीभूत साबित हो रहा है। सेंसेक्स सत्र के शुरू में कल के 16921.56 अंक की तुलना में 17059.61 अंक पर जोरदार मजबूती के साथ खुला और इसके बाद पूरे कारोबार के दौरान 17000 अंक से नीचे नहीं आया।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ