|
लालू के खिलाफ मोर्चा
साधु और शकुनी ने मुंह खोला
पटना
(आईएनएस)
|
24
सितम्बर
2007
।
केंद्रीय मंत्री तस्लीमुद्दीन के
बाद सांसद साधु यादव एवं विधायक शकुनी चौधरी ने भी लालू प्रसाद
के खिलाफ मोर्चा खोल
दिया है। राष्ट्रीय जनता दल कोर कमेटी को लेकर बवाल मच गया है।
सांसद साधु यादव एवं
विधायक शकुनी चौधरी ने कोर कमेटी का विरोध करते हुए विशेष
आमंत्रित सदस्य का पद
लेने से इंकार कर दिया है। सांसद एवं लालू प्रसाद के रिश्तेदार
ने कहा कि राजद
मुर्दों की जमात बन गयी है। संसदीय बोर्ड का विशेष आमंत्रित
सदस्य बनाए जाने से
नाराज यहां तक कह दिया कि इस मुर्दों की जमात में नहीं रहना
है। उन्होंने रेल
मंत्री सह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को लिखे पत्र में अपनी
नाराजगी का इजहार किया
है। उन्होंने कहा कि जो टेकरीवाल राजद को साहब,
बीबी और गुलाम की पार्टी कहा करते
थे,
आज उसे ही बुलाकर सम्मानित किया जा रहा है।
श्री साधु ने कहा कि कोर कमेटी
और संसदीय बोर्ड में उन्हीं केन्द्रीय मंत्रियों को रखा गया है,
जो पहले से ही
राज्यों के प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी भी अजीब
है। यहां गाली देने
वाले को सम्मानित किया जाता है और पार्टी के प्रति समर्पित
लोगों को दरकिनार किया
जाता है। यहां चाटुकार किस्म के लोगों का बोलबाला है। लालू
प्रसाद के खिलाफ मुकदमा
करने वाले शिवानन्द पांच साल तक उनके नाक के बाल बन कर मंत्री
बने रहे। जब मंत्री
बनने का स्कोप समाप्त हो गया तो रास्ता नाप लिए। वहीं पूर्व
मंत्री एवं राजद के
वरिष्ठ नेता शकुनी चौधरी ने कोर कमेटी को कुशवाहा समाज के लिए
अपमानित करने वाला
निर्णय बताते हुए संसदीय बोर्ड का आमंत्रित सदस्य बनने से
इंकार कर दिया है।
उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज के किसी भी व्यक्ति को पार्टी के
शीर्ष दो कमेटियों
में स्थान नहीं मिलना क्या साबित करता है। उन्होंने कहा कि कोर
कमेटी में रखें या
नहीं व्यक्तिगत रूप से मेरे ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ता,
लेकिन मैं विशेष आमंत्रित
सदस्य के रूप में काम नहीं कर सकता। इसलिए इस पद से अपना
इस्तीफा राष्ट्रीय अध्यक्ष
को भेज दिया है।

|