|
नौकरी अब कालेज गेट पर
नोएडा,(आईएनएस)
।24
सितम्बर 07 ।
एक्सक्यूज
मी,
क्या आप हमारे साथ नौकरी करना पसंद करेंगे?
आप फुलटाइम या पार्टटाइम आप्शन चूज कर
सकते हैं। औसतन सैलरी
15
से
20
हजार रूपए प्रति माह। जी हां,
ये नौकरी का ऑफर है।
वो भी मल्टिनेशनल कंपनियों में। नोएडा के उच्च शिक्षण
संस्थानों में पढ़ने वाले
छात्रों को ये ऑफर अब कॉलेज गेट पर मिलने शुरू हो चुके हैं।
अब वो दिन लद गए,
जब
छात्र नौकरी की तलाश में कई जोड़ी जूते घिस दिया करते थे। अब
नौकरी देने और पाने का
ट्रेंड भी बदल चुका है। अब छात्र कंपनियों की तरफ नहीं भाग रहे
हैं बल्कि कंपनियां
कॉलेज गेट पर आकर उन्हें नौकरी ऑफर कर रही हैं। खास बात ये है
कि यह ऑफर केवल
तकनीकी शिक्षण संस्थानों के गेट तक सीमित नहीं है। बल्कि वो
छात्र जो ग्रेजुएट हैं
या बारहवीं पास हैं - अच्छी इंग्लिश बोल सकते हैं और किसी को
अपनी बातों से सहमत कर
सकते हैं,
कंपनियां उनके लिए बाछें फैलाए खड़ी हैं। जिसकी जितनी पढ़ाई उस
हिसाब से
तनख्वाह।
कॉलेज गेट से चुने गए छात्रों का एक आसान सा टेस्ट होता है,
फिर उन्हें
10-15
दिन का प्रशिक्षण देकर काम पर लगा दिया जाता है। इन छात्रों को
कंपनियां
आसानी से सात हजार से
15
हजार रूपए तक तनख्वाह दे देती है। अच्छा काम करने वाले
महीने में
40
से
50
हजार तक की पेमेंट उठा लेते हैं। इस तरह के ज्यादातर ऑफर
इंश्योरेंस कंपनियों द्वारा दिए जा रहे हैं।
कोडेक इंश्योरेंस के सेल्स मैनेजर
पंकज यादव भी आजकल छात्रों को कॉलेज गेट पर इस तरह के ऑफर दे
रहे हैं। दो दिनों में
वह चार लड़कों को काम दे चुके हैं। पंकज ने बताया कि इंश्योरेंस
मार्केट में इतने
ज्यादा लड़कों की जरूरत होती है जिसे विज्ञापन और परीक्षा के
माध्यम से नहीं भरा जा
सकता है। लिहाजा कंपनियां ये तरीका अपना रही हैं। उन्होंने
बताया कि सोमवार से वह
सेक्टर
62
में मैनेजमेंट संस्थानों में जाकर लड़के चुनेंगे। अगर किसी
छात्र को नौकरी
की जरूरत हो तो वह उनसे
9818228017
पर संपर्क कर सकता है।

|
 |