इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

 

भारतीय छात्र बना रहे हैं सोलर कार

 

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (डीसीई) के युवा छात्र इन दिनों एक महत्वाकांक्षी परियोजना में लगे हुए हैं। दरअसल, यह परियोजना सौर ऊर्जा से चलने वाली कार को लेकर है। 18 अक्टूबर से आस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड सोलर चैलेंज में इस कार के पहुंचने की संभावना है। लेकिन इस संभावना पर विराम भी लग सकता है। दरअसल, इस परियोजना में पैसों को लेकर भी दिक्कतें हो रही हैं। इसलिए सभी की उम्मीद इस बात पर लगी हुई है कि यह कार आस्ट्रेलिया में होने वाले अंतरराष्ट्रीय चैलेंज में पहुंच जाए। डीसीई के 10 युवा छात्र इस कार के निर्माण में लगे हुए हैं। इस कार की लंबाई होंडा सिटी की कार जितनी होगी। सौर ऊर्जा से चलने वाली गाड़ी की तरह यह भी तीन पहियों वाली होगी। इस टीम के सदस्य 20 वर्षीय मेघा अगरवाल ने बताया कि इसे तैयार करने में तकरीबन एक साल लग गया। पिछले साल नवंबर से हमने इस कार के निर्माण में अपना समय लगाया। उन्होंने बताया कि इसमें गियर या क्लच नहीं हैं। स्पीड कंट्रोल उपकरण के द्वारा इसमें काम किया जाएगा।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com

वेब-डिजाइन - कामिनी इन्फार्मेटिक्स के लिए प्रशांत रथ