लखनऊ (एसएनबी)। उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने फिल्म स्टार
अमिताभ बच्चन के बाराबंकी भूमि विवाद मामले में अगली सुनवाई
पांच अक्टूबर को नियत की है। आज इस मामले में श्री बच्चन की
आ॓र से न्यायमूर्ति ए.एन. वर्मा की एकलपीठ के समक्ष प्रति
उत्तर शपथपत्र दाखिल किया गया। इस मामले में राज्य सरकार की
आ॓र से पूर्व में प्रतिशपथपत्र दाखिल हो चुका है। अमिताभ के
अधिवक्ता गौरव भाटिया ने बताया कि प्रतिशपथपत्र में अपर आयुक्त
फैजाबाद द्वारा निगरानी क्षेत्राधिकार से परे जाकर प्रश्नगत
आदेश पारित करने और निगरानीकर्ता (अमिताभ) को साक्ष्य प्रस्तुत
करने का समुचित अवसर न देने आदि के मुद्दे उठाए गये हैं। विदित
हो कि बाराबंकी जिले के दौलतपुर गांव में करीब ढाई बीघा जमीन
के बाबत अभिताभ की निगरानी याचिका खारिज करने संबंधी अपर
आयुक्त फैजाबाद के गत एक जून के आदेश की चुनौती देते हुए
अमिताभ ने हाईकार्ट में याचिका दायर की इस मामले में गत आठ जून
को उच्च न्यायालय ने प्रश्नगत एक जून के आदेश के अमल पर रोग
लगाते हुए जवाबी हलफनामा तथा प्रति उत्तर दाखिल करने के लिए
पक्षकारों को दिया था।