इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 

 

 

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

यूपी विधानसभा का 5 दिवसीय मॉनसून सत्र की शुरुआत हंगदामेदार होने की आशंका
 

सोमवार से शुरू होने वाले विधानसभा के पांच दिवसीय मॉनसून सत्र के हंगामेदार होने की पूरी आशंका है। प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के नोएडा में किसानों पर पुलिस फायरिंग और कानून व्यवस्था में गिरावट के आरोपों के साथ सदन में विपक्ष के तीखे तेवर से रूबरू होना पड़ सकता है। विधानसभा में मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी (एसपी) अपने नए राजनीतिक सहयोगी कांग्रेस के साथ मिलकर सत्तारूढ़ बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) को विभिन्न मोर्चों पर घेरेगी। वहीं बीएसपी की ओर से रविवार को बुलाए गए सर्वदलीय बैठक का बहिष्कार कर चुकी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) भी सरकार के सामने परेशानी खड़ी कर सकती है। माफिया से राजनीतिज्ञ बने और जेल में बंद एसपी से बर्खास्त सांसद अतीक अहमद और विधायक मुख्तार अंसारी और उसके सांसद भाई अफजाल अंसारी के साथ राज्य के दो मंत्रियों की रविवार को जेल में हुई मुलाकात को भी एक रंग देने का मौका विपक्ष के पास होगा। गौरतलब है कि लोक निर्माण मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी और कृषि मंत्री अब्दुल मन्नान रविवार को गाजीपुर जेल में अफजाल अंसारी से मिले थे और उनके साथ लोकसभा के आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की थी। उनके साथ बीएसपी सांसद अकबर अहमद डंपी और बीएसपी विधायक राजकुमार गौतम भी थे।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com