कुछ दिन पहले बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष
और यूपी की सीएम मायावती ने यह कहकर खलबली मचा दी थी कि
उन्होंने अपना उत्तराधिकारी
चुन लिया है। तब उन्होंने अपने इस उत्तराधिकारी का नाम नहीं
बताया था। लेकिन लोगों
ने उस व्यक्ति को खोज निकाला है।
अगर पार्टी सूत्रों
की मानें तो पार्टी के अनजाने से वाइस प्रेज़िडंट राजाराम
मायावती के उत्तराधिकारी
हैं। 9
अगस्त की रैली में मायावती ने कहा था कि उनकी हत्या का षडयंत्र
रचा जा रहा
है। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को निश्चिंत रहने की सलाह देते
हुए कहा था कि उनके
नए नेता का चुनाव कर लिया गया है। उसके बाद से ही मायावती
उत्तराधिकारी को लेकर
चर्चाएं गर्म हैं।
बीएसपी सूत्रों के मुताबिक
मायावती की लीडरशिप को आगे बढ़ाने के लिए 35
साल के राजाराम को ही चुना गया है।
फिलहाल राजाराम पार्टी में मध्य प्रदेश के प्रभारी हैं। उन्हें
वाइस प्रेज़िडंट का
पद हासिल है। जब काशी राम पार्टी अध्यक्ष थे तब मायावती भी
पार्टी में वाइस
प्रेज़डंट की हैसियत से काम करती थीं।
राजाराम उत्तर
प्रदेश विधान परिषद के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल अगले साल
खत्म होगा।