इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 

 

 

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

पाक लोकतंत्र के राह का सबसे बड़ा रोड़ा हट गाया :- बिलावल

 

सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी ने आज कहा कि राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के इस्तीफे के बाद पाकिस्तान के लोकतंत्र की राह का सबसे बड़ा रोड़ा हट गया। 19 वर्षीय बिलावल ने यह भी कहा कि देश का अगला राष्ट्रपति उनकी पार्टी से होगा।मुशर्रफ के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बिलावल ने कहा, ‘मैं आश्वस्त हूं कि हम देश के सभी मुद्दों का समाधान कर सकते हैं। पीपीपी स्वतंत्र न्यायपालिका चाहती है और हम इस मुद्दे पर आगे बढ़ेंगे। मुझे आज अपने देश पर काफी गर्व है, उन्होंने कहामेरी मां की हत्या के कुछ ही समय बाद मैंने कहा था कि लोकतंत्र सर्वश्रेष्ठ प्रतिशोध है। दुबई से व्यक्तिगत यात्रा पर कराची आए बिलावल ने कहा कि उनकी यात्रा का मुशर्रफ के इस्तीफे से कोई संबंध नहीं है। वह पाक में लरकाना स्थित अपनी मां की कब्र का दर्शन करने आए थे। बिलावल को पिछले साल दिसम्बर में उनकी मां बेनजीर भुट्टो की हत्या के कुछ ही समय बाद पीपीपी का अध्यक्ष बनाया गया था। इस्लामाबाद में कानून मंत्री फारूक नाइक ने संवाददाताओं से कहा कि नए राष्ट्रपति को चुनने के लिए 30 दिनों के भीतर चुनाव होंगे।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com