इंडियन न्यूज सर्विस

Indian News Service

   राष्ट्रीय समाचार एजेंसी

00 समाचार एवं विचार का दैनिक पत्र 00

 

 

 

 मुख्य पृष्ठ

  आंचलिक

  राष्ट्रीय

  अंतरराष्ट्रीय

  राजनीति

  क्रीडा

  समाज

  साहित्य

  प्रौद्योगिकी

  व्यक्तित्व

 लोक-अभिरुचि

  पर्यटन

  फीचर्स

  फोटोग्राफ

  वीडियो

 सदस्य कैसे बनें

 

 

 

सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए लोगों का मिल-जुलकर काम करना जरुरी :-पीएम

 

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि सही सोच वाले सभी लोगों को जम्मू-कश्मीर में शांति और सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए मिल-जुलकर काम करना चाहिए। संसद परिसर में अर्थशास्त्री सी. रंगराजन और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस. एम. कृष्णा को राज्यसभा की शपथ दिलाए जाने के बाद प्रधानमंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि कश्मीर के मौजूदा माहौल में सबको कुछ न कुछ करने का दायित्व है। मैंने लाल किले की प्राचीर से भी कहा था कि यह किसी विशेष पार्टी का मामला नहीं है, हर दल को इसमें योगदान देना चाहिए। अमरनाथ मामले पर विभाजन की राजनीति करने वालों की कड़ी आलोचना करते हुए उन्होंने खबरदार किया कि इस संकट की घड़ी में हम विभाजनकारी राजनीति के जरिए कहीं भी नहीं पहुंच सकेंगे। उधर, विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी ने उड़ीसा के बरहामपुर में अमरनाथ भूमि मुद्दे को लेकर जम्मू कश्मीर में गड़बड़ी को 'अवांछनीय' करार देते हुए समाज के सभी तबके से इसके सौहार्दपूर्ण हल की अपील की। मुखर्जी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। राज्य के लोग सेक्युलर हैं। सभी समस्याओं का हल विचार-विमर्श से होना चाहिए। मुखर्जी मुर्शिदाबाद जिला कांग्रेस समिति द्वारा आयोजित परमाणु करार विषयक सेमिनार के मौके पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

 

कार्यालय

संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस, बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875, ई-मेल- editorins@gmail.com

 

 

 

सर्वाधिकार सुरक्षित © www.indiannewsservice.com