सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी अभियान के तहत राजौरी जिले में 10 कि.ग्राम आरडीएक्स
बरामद
जम्मू कश्मीर के राजौरी
जिले के एक गांव में सुरक्षा बलों ने सोमवार रात तलाशी अभियान
चलाकर 10
किलोग्राम
आरडीएक्स बरामद किया।
एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार
पर राजौरी जिले के बुधाल तहसील के कोत्रांक इलाके में
राष्ट्रीय राइफल के जवानों ने
एक तलाशी अभियान चलाकर सोमवार रात वहां से 10
किलोग्राम आरडीएक्स बरामद किया।
उन्होंने कहा कि सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान तेज
कर दिया है।