|
 |
मुख्य
पृष्ठ
आंचलिक
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
राजनीति
क्रीडा
समाज
साहित्य
प्रौद्योगिकी
व्यक्तित्व
लोक-अभिरुचि
पर्यटन
फीचर्स
फोटोग्राफ
वीडियो
सदस्य
कैसे
बनें
|
 |
|
|
विधानसभा में बहुमत साबित करने को तैयार
:-
कोड़ा सरकार
झारखंड के
मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने सोमवार को कहा कि वह विधानसभा में
बहुमत साबित करने के
लिए तैयार हैं। गौरतलब है कि शिबू सोरेन की जेएमएम ने कोड़ा
सरकार से समर्थन वापस
ले लिया है। कोड़ा ने राज्यपाल सिब्ते रजी से मुलाकात की।
इस बीच राज्य के
पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मैं राज्यपाल से
मुलाकात कर उन्हें
अल्पमत की कोड़ा सरकार को बर्खास्त करने को कहूंगा। नई दिल्ली
में बीजेपी ने आरोप
लगाया कि झारखंड में पिछले डेढ़ साल से एक भ्रष्ट सरकार चल रही
थी,
जिससे राज्य
काफी पिछड़ गया है। पार्टी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि
राज्य की जनता को
प्रामाणिक सरकार दिलाने के लिए जल्दी से जल्दी चुनाव कराए जाने
चाहिए। कांग्रेस
प्रवक्ता मनीष तिवारी ने कहा कि हम सोरेन के साथ हैं। अगर वह
जरूरी संख्या बल जुटा
लेते हैं तो हम उनका समर्थन करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने
मुझसे बहुमत साबित करने को तैयार रहने को कहा है। विधानसभा का
मॉनसून सत्र 19
सितंबर से शुरू हो रहा है और यह राज्यपाल की मर्जी पर निर्भर
करता है कि वह इस अवधि
में कटौती करें या इसे बढ़ाएं। सरकार से जेएमएम के
17
विधायकों के कम हो जाने के
बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसकी कमी कैसे की जाएगी,
इसका जवाब विधानसभा
में ही दिया जाएगा। मैं बहुमत के प्रति पूरी तरह आश्वस्त हूं
और पूरा खेल सदन में
ही खेला जाएगा।
रजी से मिलने से पहले कोड़ा ने राज्य सचिवालय में कैबिनेट
की बैठक बुलाई। हालांकि उन्होंने कहा कि मीटिंग में कोई
राजनीतिक चर्चा नहीं हुई।
उन्होंने कहा कि हमने राज्य के विकास और जनता से जुड़े मुद्दों
पर बातचीत की।
बीजेपी की राज्य इकाई के अध्यक्ष पी. एन. सिंह ने कहा कि एनडीए
ने राज्यपाल से
अल्पमत सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है और चुनाव कराने
को कहा है।

|
 |
|
|
कार्यालय
संपादक, इंडियन न्यूज़ सर्विस,
बाम्बे मार्केट, रायपुर, छत्तीसगढ़, मोबाईल- 09329024410, फोन- 0771-4269875,
ई-मेल- editorins@gmail.com |